Spread the love

पौडी– नए कानूनों के तहत #धाराओं और दंडों में हुए बदलाव के सम्बन्ध में आमजन को दी गयी विस्तृत जानकारी।

 

नये आपराधिक कानूनों को आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन को नये कानून (BNS, BNSS, BSA) से सम्बन्धित धाराओं/विशेषताओं आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम क्रम में आज दिनांक 07.07.2024 को महिला थानाध्यक्ष संध्या नेगी मय पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत बिलकेदार में आमजन को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

 

साथ ही आमजन को पुलिस की कार्यशैली के विषय में जानकारी देते हुये उन्हे बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।

 

साथ ही उन्हें उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बनाये गये गौरा शक्ति ऐप, पब्लिक आई ऐप तथा ट्रैफिक आई एप के बारें मे जानकारी देते हुए उनके संचालन के बारे जागरूक कर किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

See also  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक ,,, बदलने वाला है मौसम का मिजाज़...।

Spread the love

You missed