Spread the love

नैनीताल—  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के अंतर्गत जनपद नैनीताल में सभी ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से प्रारंभ हो गई है।पुलिस मुस्तैदी से चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा द्वारा रामगढ़ ब्लॉक में मतदान केंद्रों का निरीक्षण/ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद है और क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

जनपद पुलिस की ओर से आमजन से अपील है कि वे निर्भीक होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाएं।


Spread the love