नैनीताल—   जनपद नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र में घटित दो चैन स्नैचिंग की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शातिर लुटेरे और एक ज्वैलर शामिल है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों की सतर्कता और तत्परता से यह कार्रवाई की गई है।

 

पहली घटना 18 अप्रैल  और  दूसरी घटना 20 अप्रैल  को थाना हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत चौकी टीपी नगर और चौकी मण्डी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के गले से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की  अंजाम दी गईं।

 

 

इन घटनाओं में पीड़ित महिलाओं से कीमती सोने के पेंडेंट झपट लिए गए थे, और बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इसके संबंध में 24 अप्रैल को हल्द्वानी कोतवाली में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

 

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

 

 

 

इन टीमों ने टीपी नगर, मण्डी, रुद्रपुर, गदरपुर, लालकुआं और पंतनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। साथ ही, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुराने अपराधियों से पूछताछ भी की गई।

 

 

एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 अप्रैल को टांडा वैरियर क्षेत्र से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

See also  कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआईआर के संदर्भ में फैलाए जा रहे भ्रामक आरोपों भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कड़ी निंदा,,।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए सोने के दो पेंडेंट और घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (UP-22 KE 8487) बरामद की गई। इसके साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज गांधी, पुत्र नंद राम, निवासी पदमपुर, थाना मिलक, जिला रामपुर – पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त पाया गया है।

 

दूसरा अभियुक्त  मुन्ना उर्फ चुन्ना, पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर – सिविल लाइन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर हैं।

 

तीसरा अभियुक्त उमेश रस्तोगी, पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर – लूटे गए आभूषण खरीदने का आरोपी हैं

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ से दूर एकांत स्थानों पर अकेली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। लूटे गए गहनों को रामपुर स्थित एक ज्वैलर को बेचकर आपस में धन बांटते थे।

 

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा ने अपराधियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

 

कप्तान नैनीताल पुलिस ने कहा कि यहां की पुलिस महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध को कदापि सहन नहीं करेगी। ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके मन में विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You missed