Spread the love

हल्द्वानी—एसएसपी नैनीताल प्रहलाद  नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार ऑपरेशन सेनेटाइज सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

इसी कड़ी में आज जनपद नैनीताल के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में चप्पे चप्पे में ऑपरेशन सेनेटाइज अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया।

 

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन किया गया ।

 

अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ  शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

 

पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में सभी घर, दुकान, फड़ फेरी, जो संदिग्ध  थे,1138 लोग चैक किये गए। 95 लोगो का पहचान एप्प के माध्यम से सत्यापन किया गया। मैनुअली 321 लोगो का सत्यापन किया गया। 63 का  सत्यापन न होने पर चालान किया गया। 28 लोगो का कोर्ट चालान कर 2,80,000 का जुर्माना लगया गया। 262 लोगो से जुर्माना  लगया गया। तथा 353 चालान किराएदार, मकानमालिक, फड़ फेरी वालो के किये गए। जिसका  कुल जुर्माना- 4,05750 रुपये हुआ।

*एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा  ने लोगो से अपील की,, कि हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न आने पाए।

See also  DGHealth उत्तराखंड पर RTI नियमों की अनदेखी के आरोप,,,, CD/DVD की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क और अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला,,,,।

Spread the love