लालकुआं-प्रहलाद नारायण मीणा , एसएसपी नैनीताल* के निर्देश पर जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
श्री हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में *श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान *स्वर्ण सिंह* पुत्र दिलीप सिंह निवासी धोराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा उधम सिंह नगर को इमली घाट गोला नदी के किनारे बिंदुखत्ता से *220 पाउच अवैध कच्ची शराब को बजाज पल्सर मोटरसाइकिल UP-25BT-5963* में परिवहन करते हुए *गिरफ्तार* किया गया।
2- लालकुआं क्षेत्र में *मनोज* पुत्र स्व0श्री कैलाश निवासी बेरीपडाव गोलागेट हल्दूचौड लालकुआ नैनीताल *कुल 49 पाउच कच्ची शराब साथ गिरफ्तार* किया गया है।
उक्त दोनों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवम तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को MV Act के अंतर्गत सीज किया गया है।
