Spread the love

देहरादून-एम केपी पीजी कॉलेज के एन एस एस विशेष शिविर में द्वितीय दिन प्रथम सत्र में रेसकोर्स बस्ती में नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई।

 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता सिंह ने बताया कि छात्राओं ने बस्ती में स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा की।

 

द्वितीय सत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के सौजन्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वरिष्ठ जज श्री हर्ष यादव जी के मार्ग दर्शन में नशा मुक्त उत्तराखंड विषयक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

श्री ओमश्वर सिंह रावत पी एल बी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्राओं को समाज में निरंतर जागरूकता हेतु प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग के सहयोग से यातायात सुरक्षा पर दिनांक 5/1/24 को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन के संदर्भ में सुनिश्चित किया।


Spread the love