हलद्वानी–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को गाँधी जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत हल्द्वानी के वेलेजली लाज एवं डहरिया सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकत्सा शिविर लगाए ,,
जिनका उद्घाटन संघ के माननीय जिला संघचालक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ नीलाम्बर भट्ट, एवं डा0 आशुतोष पन्त नें भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविरों में कुल 475 लाभार्थियों नें अपने स्वास्थ्य की जाँच कराते हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया व सभी लोगों को निशुल्क दवाइया वितरित की गई।
सेवा भारती के तत्वाधान में लगाए गए इन शिविरों में अब तक कुल 2034 ( दो हज़ार चौतिस) लोगों को लाभ प्रदान किया गया हैं।
शिविर में खून, शुगर, इ सी जी, कॉलेस्ट्रॉल, बीपी सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचे निशुल्क की गई व जरुरतमंदो को निशुल्क दवाइयां देते हुए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ नीलाम्बर भट्ट, डॉ रक्षित गोलवलकर, डॉ के सी लोहनी, डा एच एल कुशवाह, डाक्टर आर जी नौटियाल, डाक्टर कार्तिकेय भट्ट, डॉ प्रमोद जोशी सहित शहर के दर्जनों चिकित्सकों नें अपनी सेवाएं प्रदान की ।
उक्त शिविर को में संघ के जिला सेवा प्रमुख मोहन दुर्गापाल, नगर सेवा प्रमुख गिरीश तिवारी, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, प्रान्त सह मंत्री यशपाल सहित रमेश मनराल, सूरज प्रकाश, गौरव गुप्ता, अरुण आर्य, हेमा पांडे, नवीन जोशी, ललित, नवीन जलाल, भावना पोखरिया, नीलम लोहनी आदि अनेक स्वयंसेवकों नें प्रतिभाग किया।
