
नैनीताल— एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को कोतवाली तल्लीताल का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, पब्लिक फ्रेंडली और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
शस्त्र अभ्यास में दिखी सख्ती
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों का शस्त्र अभ्यास कराया और हथियार खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। बेहतर रिस्पांस टाइम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि शस्त्रों की पूरी जानकारी न होने पर कुछ कर्मियों को फटकार लगाते हुए 6 पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा
उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय
महिला कांस्टेबल लता रावत
कांस्टेबल बृजमोहन
कांस्टेबल वीरेंद्र कोटाल
कांस्टेबल दीपक उपाध्याय
कांस्टेबल चनीराम
रिकॉर्ड से लेकर ऑनलाइन सिस्टम तक की जांच
निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, ऑनलाइन शिकायत रजिस्टर, सीएम हेल्पलाइन और CCTNS कार्यों की समीक्षा की गई। सभी अभिलेखों को समय से अपडेट रखने और ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे पर फोकस
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने महिला अपराध, साइबर अपराध और नशा तस्करी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था मजबूत करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज करने को कहा।
साफ संदेश
“अनुशासन, बेहतर व्यवहार और मजबूत बीट पुलिसिंग ही जनता का भरोसा बढ़ाएगी।”
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को फिटनेस, साफ-सुथरी वर्दी और पब्लिक फ्रेंडली व्यवहार अपनाने की भी हिदायत दी गई।
