Spread the love

उत्तराखंड—  पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शनिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 10 मई अधिकांश पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 11 मई उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 12 मई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की सलाह तेज हवाओं, गर्जन और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों से पार्वतीय और संवेदनशील क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

See also  अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत,,,, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा,,, जानिए कौन है ये...

Spread the love