Spread the love

काशीपुर- जल्लाद पिता ने अपने सगे बेटे की निर्मम हत्या करने के बाद मासूम बालक के शब को गड्ढा खोदकर नामोनिशान मिटाने की तैयारी कर रहा था लेकिन जल्लाद बाप के नापाक मंसूबे  सफल होते पड़ोस में रह रही चाची ने पुलिस को सूचना देकर जल्लाद कातिल बाप के इरादों पर पानी फेर दिया जी हां यह घटना काशीपुर के सुल्तानपुर पट्टी की है

 

मोहल्ला गाँधी नगर निवासी प्रेम शंकर ने देर रात अपने 12 साल के बेटे विवेक की लोहे की राड से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी और शब को घर में गड्ढा खोदकर दबाने की तैयारी मे था बताया जा रहा है

 

आरोपी प्रेम शंकर नशा करता था आरोपी की पत्नी भी साथ नहीं रहती थी मरने वाला मासूम बालक भी अनाथ आश्रम रहकर पढ़ाई कर रहा था अभी हाल में ही कुछ दिन पहले घर आया था घटना की सूचना के बाद  कोतवाली पुलिस मोके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है


Spread the love