Spread the love

हल्द्वानी—  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में जुआ / सट्टा के कारोबार की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं

 

इसी क्रम में  नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 2 अभियुक्तों को सट्टा लगाते  हुऐ मय सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता व नकदी 1,00900/- रुपये के साथ वहद् फर्नीचर लाइन, कुक्कू मेडिकोज के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

जिसके विरुद्व थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया हैं।।

इस घटना में जो दो अभियुक्त ग्रिफ्तार हुए हैं उनमें से एक शहजाद पुत्र स्व0 असगर अली निवासी गफूर बस्ती किदवई नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष हैं तथा दूसरा मौ0 कलीम पुत्र मो0 सलीम निवासी लाइन नम्बर 17 गफूर हलवाई के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल का रहने वाला है जिसकी उम्र 35 वर्ष हैं।


Spread the love