कालाढोंगी–  आज दिनाँक 30 मार्च 2024 को आगन्तुक जागृति निवासी व्यासदेव बिहार हल्द्वानी द्वारा थाने में उपस्थित सूचना दी कि  उसका बैग कालाढूंगी बस स्टैण्ड पर कही खो गया है। जिसमें एक मोबाइल फोन, 9140/- रूपये व अन्य सामान है।

 

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ  थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री भगवान महर द्वारा  पुलिस टीम को तत्काल  बस स्टैण्ड कालाढूंगी रवाना  किया गया जिनके द्वारा पीडिता की निशानदेही पर  बस स्टैण्ड के आस-पास लगे CCTV कैमरो का अवलोकन  कर शिकायतकर्ता उपरोक्त का उक्त बैग मय सामान 30 मिनट के अन्दर बरामद कर पीडिता को सुपुर्द किया गया ।

 

अपना बैग सुरक्षित पा कर महिला द्वारा कालाढूंगी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया

You missed