Spread the love

हल्द्वानी—-  हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक पुल से कूदने का कदम उठाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। वह तेज बहाव वाली नदी में गिरने के बजाय चट्टानों पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

You missed