रुद्रपुर- उत्तराखंड शासन द्वारा निर्देशित नई खनन रायल्टी को तीन गुना करते हुए, 300 करोड़ का राजस्व जमा कराने वाली कंपनी मैसर्स कैलाश रिवर बैड मिनिरल्स एल0एल0पी0 के अधिकारियों तथा जनपद पुलिस के अधिकारियों  के साथ, कंपनी व पुलिस तथा पब्लिक के बीच समन्वय के लिए पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में  एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा की गई गोष्ठी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कानून एवम शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चैक पोस्टों को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के लिए संबंधित को  दिए गए सख्त निर्देश।

 

Advertisement
Advertisement

एसएसपी महोदय द्वारा कंपनी को निर्देशित किया गया की चैकपोस्ट में नियुक्त सभी कर्मियों का पुलिस  सत्यापन कराए एवम आपराधिक प्रवृति के लोगो को नियुक्त न करे, सभी कार्मिकों की सूची पूर्ण विवरण के साथ उपलब्ध कराए तथा सभी कर्मियों का व्यवहार अच्छा हो व सभी को  ID कॉर्ड  के साथ ( वर्दी)यूनिफार्म में नियुक्त करे। सभी पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सभी चेकपोस्टों के सक्षम अधिकारियो के साथ समन्वय बनाए तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित  सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय सभी चैकपोस्ट पर IP CCTV  कैमरा लगे हो ,

 

जो पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस कार्यालय से कनेक्ट रहेंगे। खनन में लिप्त अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो जो चेकपोस्टों पर गुंडागर्दी या बलपूर्वक निकलने का प्रयास करते है, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त  कानूनी कार्यवाही, जो गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर तक की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

You missed