Spread the love

नैनीताल–   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से जनपद के समस्त ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (DPMU) के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एनसीडी पोर्टल, एचएमआईएस (HMIS) पोर्टल एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित निश्चय पोर्टल को नियमित एवं समयबद्ध रूप से अपडेट किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन पोर्टलों पर डेटा अद्यतन करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा संबंधित अधिकारी इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके अधीन कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लक्षित लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच प्रत्येक दशा में पूर्ण करें तथा सभी जांचों की प्रविष्टियां निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन इसकी समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि असंक्रामक रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्त गर्भवती महिलाओं की सूची का नियमित अवलोकन करते हुए गर्भावस्था की अवस्था के अनुसार बर्थ प्लान तैयार करना सुनिश्चित करें।

प्रत्येक गर्भवती महिला का नियमित फॉलोअप किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उन्हें उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाया जा सके और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी गर्भवती महिलाओं की निर्धारित समयानुसार आवश्यक जांचें शत-प्रतिशत पूर्ण हों तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

See also  सीएम धामी ने दी ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी,,, कुमाऊं मंडल को मिली बड़ी सौगात..।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आभा आईडी (ABHA ID) निर्माण कार्य की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक अपने क्षेत्र में सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक नागरिकों की आभा आईडी बनाई जाए, जिससे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपंकर डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा तथा जिला डाटा प्रबंधक पंकज तिवारी सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (DPMU) के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed