भीमताल-नैनीताल एस एस पी प्रहलाद सिंह मीणा ने किया 12 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा।
अकिल नाम के शातिर चोर ने भीमताल क्षेत्र में , जब घर वाले बाहर गए हुए थे तो घर मे घुस कर 12 तोले सोने पर हाथ साफ कर लिया। घर लौटने पर जब चोरी का पता लगा तो भीमताल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
भीमताल पुलिस की त्वरीत कार्यवाही से 12 घंटे के अंदर ही चोर को धरदबोचा, जब वो जेवरातों को हल्द्वानी बेचने के लिए ला रहा था।
नैनीताल एस एस पी ने पुलिस की हौसला अफजाई के लिए 2500/ रुपए के इनाम की घोषणा की।।
