Spread the love

देहरादून- अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं।

 

हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि  दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति,

 

समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष दीपावली का विशेष महत्व है, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा।


Spread the love

You missed