Spread the love

हल्द्वानी—  28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर एनसीडब्ल्यूडीसी (National Child and Women Development Council) की प्रदेश अध्यक्ष भवानी बिष्ट जी एवं उनकी टीम नंदा नेगी जी, ऐमा साहनी जी और ममता त्रिपाठी जी द्वारा जूनियर हाईस्कूल जीतपुर नेगी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा खाने-पीने की सामग्री भी दी गई।

भवानी बिष्ट जी ने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर पैड बदलना जरूरी होता है।

वहीं नंदा नेगी जी ऐमा साहनी जी ने भी बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को किसी भी विषय पर खुलकर बात करने और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म को लेकर जागरूकता फैलाना एवं बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।


Spread the love