Spread the love

पौड़ी—   उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंच गए हैं।

सीएम योगी पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएम योगी एक मंदिर के उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

इस दौरान योगी और धामी के बीच जबरदस्त और दमदार बॉन्डिंग भी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गवर्नमेंट कॉलेज में लोक ओपन जिम का शुभारंभ किया।

इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ युवा ही देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। लोक ओपन जिम के शुरू होने से अब क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों को आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में फिटनेस इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों और युवाओं के भविष्य को लेकर कई सकारात्मक संदेश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

See also  Weather Update :- उत्तराखंड में फिर बारिश का अनुमान ,,,,अगले दो दिन रहें सावधान ..

Spread the love