Oplus_131072
Spread the love

रुद्रपुर—शांति विहार कॉलोनी निवासी सपन मजूमदार की बरामदगी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, रुद्रपुर कोतवाली पहुंची,

 

 

जहां उन्होंने एस एच ओ मनोज रतूड़ी की अनुपस्थिति में एस एस आई मोहन चंद्र जोशी से मुलाकात की, और उन्हें पूरी घटना की जानकारी देकर गुमशुदा सपन मजूमदार की बरामदगी की मांग की, इधर लापता सपन मजूमदार की पत्नी और उनके परिजन श्रीमती शर्मा के नेतृत्व में रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी की अनुपस्थिति में एस एस आई मोहन चंद्र जोशी से मुलाकात की l

 

 

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने श्री जोशी को अवगत कराया कि वह इस घटना के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी में भी संपर्क कर रिपोर्ट कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि चार दिन पूर्व से शांति विहार कॉलोनी निवासी सपन मजूमदार घर से गल्ला मंडी स्थित चावला इस्पात पर काम करने गया था,

 

जहां से वह फिर घर वापस नहीं लौटा है,और अभी तक लापता है, उन्होंने पुलिस से इस मामले में शीघ्र लापता व्यक्ति को बरामद करने की मांग की,

 

 

,इधर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने वालों में श्रीमती शर्मा सहित लापता मजूमदार की पत्नी,उनकी बहिन और परिजनों सहित दर्जनों अन्य लोग शामिल थे l

 

रुद्रपुर से संवाददाता सम्मी मेहर।


Spread the love

You missed