Spread the love

ऋषिकेश–ऋषिकेश एम्स में भर्ती उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांव रांसी गौडार में एक दुखद घटना घटी.

 

यहां 22 वर्षीय युवती प्रीति घास काटने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गई थी. जब वह घास काट रही थी, तभी अचानक उसका पांव फिसल गया और वह पहाड़ी से गिर गई. गिरने से उसकी स्थिति बहुत गंभीर हो गई.

 

युवती की स्थिति नाजुक होने के कारण गांव वालों ने जिला प्रशासन से मदद की अपील की.जिला प्रशासन ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और रूद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा एम्स ऋषिकेश से हेलिकॉप्टर मंगवाया. आनन-फानन में आपदा प्रबंधन टीम ने घायल युवती को हेलिकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया.

 

 

पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव-

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रीति की हालत बहुत गंभीर थी. वह चट्टानों से गिर गई थी. पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण इस तरह के हादसों के दौरान समय पर मदद मिल पाना मुश्किल हो जाता है।


Spread the love