oplus_2
Spread the love

हल्द्वानी–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में अनेक सेवा कार्य, समाज उत्थान के कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य सहित व्यक्ति निर्माण व राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जाते रहे हैं।

 

शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के बाद से निरंतर कार्य कर रहा है। (स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, शारीरिक शिक्षा) साथ ही सैनिक शिक्षा के लिए संघ ने सैनिक विद्यालयों की स्थापना की है, जिसमें अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सैनिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा, व राष्ट्रबोध एवं राष्ट्रीय भावना उत्पन्न करने की दृष्टि से कार्य किया जा रहा है।

 

*रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर* शिकारपुर, बुलंदशहर उत्तर प्रदेशउत्तरोत्तर प्रगति पर अग्रसर है यह विद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक पूज्य रज्जू भैया की स्मृति में प्रारंभ किया गया है।

 

इसके प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुके हैं जो 5 फरवरी 2025 तक होंगे कुमाऊं क्षेत्र में एक परीक्षा केंद्र हरगोविंद सरस्वती विद्या मंदिर हल्द्वानी रखा गया है, जहां दिनांक 9 फरवरी 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

इस विषय की विस्तार से जानकारी के आज अतिथि रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीमान गंगा राम जी वरिष्ठ प्रचारक, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य विद्या भारती , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दिया ।

 

 

प्रेस वार्ता में यशपाल जी प्रांत सह मंत्री सेवा भारती, सूरज जी जिला शारीरिक शिक्षण, अनुज गुप्ता सोशल मीडिया प्रमुख, आशीष सत्यवलीस्तम्भ लेखन प्रमुख व आनन्द मेर समेत प्रचार विभाग के जिला टोली सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

You missed