Spread the love

हल्द्वानी—अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत) की युवा इकाई द्वारा आज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कल भीमताल के पास हुई बस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों और उनके तीमारदारों के लिए चाय, बिस्कुट एवं जूस वितरण किया गया और घायलों के जल्द से जल्द सही होने कि प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव डिंपल पांडे, भूपेश बिस्ट, युवा महानगर अध्यक्ष सुमित साहू, युवा मीडिया प्रभारी विपुल अग्रवाल, युवा सचिव सुशील साहू, युवा उपाध्यक्ष सुमित सागर, रजत गुप्ता, जीतू सागर, योगेश सिंह, लव बक्शी आदि तमाम गणमान्य व्यापारी मौजूद थे।


Spread the love

You missed