श्रीनगर/गढ़वाल—  ब्राह्मण मोहल्ला निवासी दिया पंवार ने मिस देहरादून / उत्तराखंड-2026 प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल कर पूरे गढ़वाल का मान बढ़ाया है।

सिनमिट कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिया ने मिस पौड़ी गढ़वाल और मिस मीडिया चॉइस के दो खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान रैंप वॉक, इंटरव्यू और टैलेंट राउंड में उनके आत्मविश्वास भरे प्रदर्शन ने जजों का दिल जीत लिया।

गढ़वाल की बेटी “दिया पंवार” ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज,,, श्रीनगर में जश्न,,।

परिजनों के मुताबिक दिया बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर आकर्षित रही हैं। उन्होंने सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल से हाईस्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है।

खिताब जीतने के बाद दिया ने कहा, “यह तो सिर्फ शुरुआत है, आगे मैं बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करना चाहती हूँ।”

दिया की इस उपलब्धि पर श्रीनगर सहित पूरे गढ़वाल में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।

Narad http://News24.com की तरफ से दिया पंवार को उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

You missed