
हलद्वानी-निर्दलीय मेयर प्रत्याशी कमांडेंट आर पी सिंह द्वारा चुनाव आयुक्त, उत्तराखंड चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया कि बैलेट प्रपत्र में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह के साथ साथ उनकी तस्वीर भी होनी चाहिए ।
जिससे दलों के प्रत्याशियों को अप्रत्यक्ष लाभ न मिले, निर्दलीय प्रत्याशियों को समानता का अवसर मिले तथा जनता/मतदाताओं को अपने प्रत्याशियों को जानने का संपूर्ण अवसर प्राप्त हो.।
मुख्य न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल (उत्तराखंड) को भी उक्त पत्र की एक प्रतिलिपि भेजी गई है।

