Spread the love

हलद्वानी– गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं हर साल बढ़ती जा रही है। जंगलमें लगने वाली आग की घटना को कम करने के लिए वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं।

 

हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मे सोमवार को जंगल की आग से निपटने को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया

 

कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। जहां उन्होंने कहा कि जंगल की आग को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाले आग की घटना को कम करने के लिए विभाग को सरकार द्वारा जो भी मदद चाहिए सरकार उसके लिए हर संभव मदद को तैयार हैं।

 

इस दौरान उन्होंने फॉरेस्ट फायर को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

 

कार्यशाला में फॉरेस्ट सर्विस ऑफ़ इंडिया के साइंटिस्ट ने फायर अलर्ट को लेकर अपने अनुभव को साझा किया और कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

 

इस दौरान वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन ने ऑनलाइन कार्यशाला से  जुड़े रहे।

 

जहां कार्यशाला की सराहना करते हुए उन्होंने ने  कहा कि गर्मी के सीजन में जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओ को कम करना  वन विभाग की प्राथमिकता है.

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव, हल्द्वानी डीएफओ कुंदन सिंह,नैनीताल डिवीजन के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, तराई पूर्वी वन विभाग हिमांशु बागरी सहित कई वन अधिकारी और बन  विभाग के  लोग मौजूद रहे।

See also  आर-पार की लड़ाई ” जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान,,,,।

Spread the love