
श्रीनगर— फायर यूनिट श्रीनगर में सूचना प्राप्त हुई कि भागीरथीपुरम कंसमर्दिनी मार्ग श्रीनगर के पास में स्थित दुकान में आग लगी हुई है।
इसी सूचना पर तत्काल फायर यूनिट श्रीनगर टीम फायर टेण्डर उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए मौके पर देखने से पता चला कि रुई की दुकान में आग लगी है तथा भीषण रूप धारण कर रही है।
जिस पर फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी कार्यकुशलता से MFE से पंपिंग कर त्वरित कार्यवाही से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

काफी मसक्कत व जद्दोजहद कर करीब 01 घण्टे के कडे प्रयास के फलस्वरूप दुकान में लगी आग पर काबू पाकर पूर्ण रुप से बुझाया गया।
दुकान जो की लकडी एवं टीन से निर्मित तथा आग से पूर्णतः श्रतिग्रस्त हो गयी,दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।
आग से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस सहित प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
