कोटद्वार— देवभूमि उत्तराखंड में बढ़ रहे लव जिहादियों पर सख्ती कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दू समाज द्वारा तहसील में पहुंचकर देव भूमि उत्तराखंड में बढ़ रहे लव जिहादियों पर सख्ती से कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार जिला पौडी गढ़वाल उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया गया ज्ञापन में कहा गया देव भूमि उत्तराखण्ड में बढ़ रहे लव जिहादियों पर सख्ती से कानूनी कार्यवाही करी जाए।
देव भूमि उत्तराखण्ड में आए दिन एक विशेष वर्ग समुदाय द्वारा हिन्दू समुदाय की अस्मिता के साथ बार बार खिलवाड किया जा रहा है जो कि एक गम्भीर विषय है।
देव भूमि में चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी जिसमें प्रशासन दिन रात एक करने में लगा है।परन्तु एक विशेष वर्ग समुदाय द्वारा जिस तरह से कल नैनीताल की घटना घटित हुई है यह एक सोची समझी साजिश के तहत है।
इस तरह की घटना से शांति का महौल खराब होगा और चार धाम में आने वाले श्रद्धालू जो प्रवासी भारतीय, प्रवासी पर्यटक, शैलानी आते है इस तरह की घटनाओं से उनकी संख्या पर असर पड़ेगा और देव भूमि का महौल जो एक शांती पूर्ण सुरक्षित स्थल माना जाता है वह छवी खराब हो रहीं है।
कोटद्वार पहाड का द्वार है और पूर्व अनुभव में भी आप को भी विदित है कि इस समुदाय द्वारा इस तरह की कुकृत्य करने का प्रयास किया था।आपसे आग्रह है कि कोटद्वार का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे इसलिए इस समुदाय के जिन लोगो पर इस तरह के कैस पूर्व में दर्ज है उनका सत्यापन किया जाए , वे वर्तमान में कहा है और साथ ही साथ कोटद्वार की उन बसतियों में जिन में इस समुदाय के लोग रहते है उन बसतियों में सत्यापन किया जाए ।
विदित रहे कि नैनीताल की घटना की पुनरावृति न होने पाए ।इस मौके पर मनोज शाह, नेत्र मोहन असवाल, सोनिया असवाल,दीपक पाठक, सुबोध जदली,पिंकी खंतवाल, अंकित नेगी,संजय द्विवेदी, सचिन नेगी आदि मौजूद रहे।
