
ऋषिकेश— वीरभद्र मंडल में भाजपा जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला महामंत्री महिला मोर्चा एवं जिला सहसंयोजक दीदी अनीता प्रधान के नेतृत्व में पुण्यश्लोका लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
इस युग की हर एक महिला को देश की महान व्यक्तित्व जिसने 300 वर्ष पूर्व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया,
सामाजिक और सांस्कृतिक तथा धार्मिक धरोहर को बचाने एवं उसके पुनरुत्थान के लिए विभिन्न कार्य किए उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है,

कार्यक्रम में छोटे बच्चों के साथ मुख्य रूप से विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी भी इन लोकमता रानी अहिल्याबाई होलकर के विचारों से अवगत हो सके ।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा आईटी प्रभारी बहन सुमन रावत , कार्यक्रम सहसंयोजक निर्मला उनियाल एवं जिला आईटी प्रभारी बहन रिंकी राणा, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बहनशीलू अग्रवाल, संगीता राणा , अमित उपस्थित रहे ,एवं विशेष रूप से भाई ऋषि पाल का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
