Spread the love

खटीमा- ज्वैलर्स एसोसिएशन खटीमा द्वारा एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय को खटीमा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए ज्वैलर्स हत्याकाण्ड का 08 घण्टे में खुलासा करने पर सम्मानित किया गया। ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा खटीमा पुलिस व एसओजी का भी खुलासे हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

एसएसपी महोदय द्वारा ज्वैलर्स एसोसिएशन से खटीमा क्षेत्र के किसी चौराहे या तिराहे पर कैमरे लगवाने का अनुरोध किया गया जिसमें ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जल्द ही कैमरे लगाने हेतु सहमति व्यक्त की गई।


Spread the love