Spread the love

मुजफ्फरनगर- मुजफ्फर नगर (राकेश अरोरा) प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड ऊपरी मंजिल पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी ने अंतरराष्ट्रीय डांस सिंगिंग कंपटीशन में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया ,  एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किया यह जानकारी मैजिक डांस एकेडमी संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ( प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई) ने दी  है

 

उन्होंने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगों का कंपटीशन हुआ जिसमें 150 डांसरों ने हिस्सा लिया जिसमें श्रीलंका, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, उड़ीसा ,नेपाल , रूस ,नागालैंड इंडोनेशिया के दिव्यांग डांसर शामिल रहे भारत का प्रतिनिधित्व मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकादमी ने किया , श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों, पदाधिकारी , सदस्यों ने डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा,पूरी डांस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी

 

मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसरों ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया नई दिल्ली में भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों लगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान सम्मान बढ़ाया मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसरों में प्राची चौधरी, शिवानी देशवाल, सीमा बंसल, सुरभि ने  दिव्यांगता को मात देते हुए अपने टैलेंट का लोहा मनवाया, तिरंगा लहरा कर देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान सम्मान बढ़ाया


Spread the love

You missed