Spread the love

नैनीताल—  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 6:07 बजे हल्द्वानी से गाड़ी के माध्यम से नैनीताल पहुंच गई हैं।

भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला मॉलरोड से होते हुए राजभवन को निकाल गया।

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रखे गए समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम की व्यवस्था राजभवन में रखी गई हैं।

राष्ट्रपति कल 4 नवंबर को सवेरे कैंचीधाम में बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन करेंगी। वो, साथ ही कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी।

समारोह के बाद राष्ट्रपति हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगी जहाँ से वो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।


Spread the love

You missed