Spread the love

नैनीताल—  भाजपा महिला मोर्चा, नैनिताल ने अपने  प्रदेश के नवनुक्त पदाधिकारियों का कुमाऊं संभाग कार्यालय में भव स्वागत किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

महिला मोर्चा मे प्रदेश की जिम्मेदारी में विजय लक्ष्मी चौहान को प्रदेश मंत्री, कल्पना बोरा को प्रदेश प्रवक्ता, भूमिका गोयल को मीडिया सह संयोजक, श्रुति तिवारी को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है,  अलका जीना को कुमाऊँ सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नैनीताल की अध्यक्ष कंचन उप्रेती ने की। उन्होंने सभी प्रेदश पदाधिकारियों का स्वागत वा अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रक्खे और संगठन को आगे ले जाने की बात की। तथा प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए तैयार रहने हो कहा।

इस कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री रेनू अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ,भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद,  प्रगति जैन, ममता पलड़िया, कामायनी मिश्रा, दीप्ति चुफाल, सीमा बत्रा, मुन्नी बिष्ट, राशि जैन , शांति भट्ट आदि शामिल हुई।


Spread the love

You missed