
हल्द्वानी— वार्ड 60 गौजाजाली नगरनिगम ,हल्द्वानी लालकुआ विधानसभा के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्मिक विद्यालय( विवेकानंद मार्ग) में एक वार्ड 60 की आम सभा मोहन लोशाली जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस आम सभा मे वार्ड 60 के पार्षद संजय पांडे ने अपने एक साल में किये गए कार्यो से वार्ड की जनता को अवगत कराया तथा अगले साल होने वाले विकास कार्यों र चर्चा की।
सभा में वार्ड के सदस्यो द्वारा सहभागिता की गयी, जनता की समस्याओ पर विचार विमर्श एव प्रत्येक समस्या का निवारण पार्षद के द्वारा किया गया एव अगले वर्ष हेतु सुझाव पर विचार विमर्श हुआ , इस प्रकार की बैठक वार्ड में समय समय पर कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

चुनाव के बाद किये गए कार्य जानता के सम्मुख रखे गये, साथ ही आई टी आई चोराहे पर स्वागत द्वार बनाये जाने एव शहरी विकास विभाग द्वारा आई टी आई रोड से रेलवे क्रॉसिन से गोला तक बरसाती नाला निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में ब्रिगेडियर लोशाली ,अध्यक्ष जन सेवा समिति, कुंदन पड़ियार , अमरनाथ जोशी , मुरारी लाल गुप्ता , संजय मोंगा, राजेंद्र बिष्ट , मदन बुड़लकोटी , शुभम शर्मा , धीरज जोशी , श्रीमति भगवती बेलवाल, श्रीमती दीक्षा मेहता, श्री एल डी जोशी , हीरा थापा , त्रिलोकी काण्डपाल , डी के अग्रवाल , गोपाल जोशी , नवीन शर्मा , महेश शर्मा , हरीश भगत , श्रीधर जोशी , जोशी पंडित जी सहित बड़ी संख्या में गणमान जन उपस्थित रहे।
