Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की।

सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामबाबू मिश्रा उद्योग जगत के प्रमुख कारोबारी होने के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़चढकर रुचि लेते थे,

नगर पालिका के अध्यक्ष पद का दायित्व भी बड़े सरलता और ईमानदारी पूर्वक निभाया , उनके अचानक से स्वर्गवास हो जाने से लालकुआ क्षेत्र में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संयोजक धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल ,कुंदन बिष्ट ,प्रज्ञान भारद्वाज, पुरन लाल साह ,कुंदन रावत ,ललित जायसवाल, पंकज फुलेरा, ऋषभ पाठक, दया किशन उपाध्याय ,राकेश गुप्ता, टीटू, संजय वर्मा आदि प्रमुख रहे।


Spread the love

You missed