Spread the love

हल्द्वानी—  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अहम निर्णय लिए गए। महापौर और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जहां निगम की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए गए, वहीं करदाताओं को राहत देने वाले फैसले भी लिए गए हैं।

बैठक में नगर निगम के स्वामित्व वाली दुकानों के किराए में वृद्धि का निर्णय लिया गया। यह कदम निगम की राजस्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे नगर विकास कार्यों को गति मिल सके। इसके साथ ही कई नामांतरण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

नए क्षेत्रों को बड़ी राहत

नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए क्षेत्रों के व्यवसायिक भवन स्वामियों को बड़ी राहत दी गई है। ऐसे भवन मालिक यदि 31 मार्च 2026 से पहले अपना संपत्ति कर जमा कर देते हैं, तो उन्हें 25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

नगर निगम ने समय पर कर भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजना लागू की है। जिन भवन करदाताओं पर 1 अप्रैल 2026 तक कोई बकाया नहीं होगा, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई 2026 तक भवन एवं स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।


Spread the love

You missed