
हल्द्वानी– नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिला द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया। भाखड़ा पुल लामाचौड़ पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाडे व आतिशबाजी के बीच कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा का भव्य स्वागत किया गया।
वहा से विशाल वाहन रैली के साथ लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, ब्लाक, उचापुल, कुसुमखैड़ा, लालड़ाट व अन्य स्थानो पर कार्यकर्ताओं व आम जनता ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
तत्पश्चात भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित किये गये स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिले को कैबिनेट में स्थान दिये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की 6 की 6 विधानसभाओं में विजयी होगी।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे।
उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
इस अवसर प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, नवीन वर्मा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, पूर्व मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, प्रदीप बिष्ट, बिन्देश गुप्ता, देवेन्द्र दैला, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख श्रीमती मंजू गौड, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बोरा, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचल उप्रेती, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, मण्डल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय पाण्डे, श्रुति तिवारी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
