Spread the love

हल्द्वानी—  डॉ हरीश पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला निरीक्षक एवं मूल्यांकन समिति पीसीपीएनडीटी द्वारा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।

जिसमें शंकर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रामपुर रोड ,स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर हल्द्वानी ,जेपी अल्ट्रासाउंड केंद्र हीरानगर हल्द्वानी, स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर हीरानगर हल्द्वानी, चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर हीरानगर हल्द्वानी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान केंद्रों में समस्त दस्तावेज मानकों के अनुरूप पाए गए ।

चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर एवं स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर हल्द्वानी को अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिलाओं की गोपनीयता की स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त के अतिरिक्त केंद्रों को निर्देशित किया गया की पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत समस्त दस्तावेजों का सही से रखरखाव किया जाए,

सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में होने चाहिए तथा अधिनियम का किसी भी प्रकार से उल्लंघन पाए जाने पर निर्गत पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण दल में डॉक्टर श्वेता भंडारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तृतीय हल्द्वानी, डॉक्टर रजनी आगरी , महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, अवनीश डसीला जिला सामान्य, प्रवीण सक्सेना विधि सलाहकार, ललित मोहन दढ़ियाल अधिशासी सहायक उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed