Spread the love

देहरादून-माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेक प्राधिकरण, मैनीताल एवं मा० जिला न्यायाधीश/मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशानुसार दिनांक 12 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजपुर रोड, देहरादून में एन० एस० एस० की स्वयं सेविकाओं हेतु एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

उक्त शिविर में हर्ष यादव सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा शिविर में उपस्थित एन० एस०एस० की स्वयं सेविकाओं को भारतीय संविधान के सरकार एवं न्यापालिका सम्बन्धी प्रावधान, जनपद देहरादून में नशे की समस्या, नशे के विभिन्न प्रकार एवं नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी।

 

ए० एन० टी० एफ० देहरादून के निरीक्षक श्री रविन्द्र सिंह द्वारा भी जनपद देहरादून में नशे की समस्या, नशे के प्रसार को रोकने के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा उठाये जा रहे कदमों के सम्बन्ध में जानकारी दी।

 

शिविर में उपस्थित हुए व्यक्तियों की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के कार्यों, नालसा पोर्टल, नालसा स्कीम्, नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, प्रतिकर योजनाओं आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

 

कुमारी शुभी खन्ना द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर कविता कर पाठ भी किया गया। नशे के दुष्प्रभाव विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई तथा एन० एस० एस० की स्वयं सेविकाओं के माध्यम से राजपुर रोड पर नशा मुक्ति विषय पर रैली भी आयोजित की गई।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत द्वारा किया गया।

See also  आख़िरकार RTI का हुआ असर,,,जानिए क्या है मामला?

 

शिविर में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता सिंह रोहिला, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के श्री त्रिलोचन जोशी आदि उपस्थित रहे। दिनाक 12 जनवरी, 2024 को ए० एन० टी० एफ० देहरादून के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र नया अवतार में आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया तथा नशा मुक्ति केंद्र नया अवतार में निवासरत व्यक्तियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।


Spread the love