Spread the love

हल्द्वानी—पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेसजनों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है।

चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई आज चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है।”

उन्होंने कहा कि “देश का आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है और भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।”

See also  महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकारणी समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस इं. सुमित कुमार, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी, विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एड. भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह,राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमन्त पंत, राजू बिष्ट सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Spread the love