Spread the love

नैनीताल—-  हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एलडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त दीपक रावत ने की।

बैठक में नैनीताल शहर में बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, टैक्सी संचालन और पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने यातायात सुधार को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक के दौरान शहर में यातायात के बेहतर नियमन एवं नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर समिति ने सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी, एडीएम डॉ. जगदीश चंद्रा, एडीएम सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन से संबंधित संगठनों से दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, पुनीत टंडन, मारुति नंदन शाह, किशन सिंह नेगी, प्रवीण बिष्ट, दीपक मटियाली, रमेश जोशी, रईस खान, त्रिभुवन फर्त्याल, एडवोकेट हेमंत सिंह, एडवोकेट केतन जोशी आदि उपस्थित थे। जिन्होनें बैठक में प्रतिभाग कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।


Spread the love