लालकुआं–   भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला के तत्वावधान में लालकुआँ विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  फणीन्द्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।दीप प्रज्वलन व सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ बैठक प्रारम्भ हुई।

बैठक में संगठन की वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों के नियमित क्रियान्वयन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संगठनात्मक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण को संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, शक्ति केंद्रों की भूमिका, मंडलों के बीच समन्वय तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा पर चर्चा की गई।

साथ ही, संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाए रखने और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट , प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल व श्री कुंदन परिहार , विधायक लालकुआ डा॰ मोहन सिंह बिष्ट , जिला प्रभारी विवेक सक्सेना ने भी संबोधित किया।

See also  काँग्रेस हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने दी आत्मदाह की धमकी,, जानिए क्यों??

बैठक में जिला महामारी  रंजन बर्गली व  विनीत अग्रवाल , पूर्व विधायक नवीन दुमका , प्रदेश महामन्त्री युवा मोर्चा श्री दीप कोश्यारी , विस्तारक योजना के प्रदेश सह संयोजक दिनेश खुलवे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष  रवींद्र रैकुनी , लालकुआँ विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष , शक्ति केंद्र संयोजक सहित अन्य अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed