Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध निर्माण करने वाले और उससे जुड़े अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

जिस प्रकार डहरिया में अवैध निर्माण के चलते दीवार क्षतिग्रस्त हुई । उसके कारण आम जन की जान को जोखिम में डाला गया हैं, जो एक बड़ी चिंता का विषय हैं।

जिला विकास प्राधिकरण नक्शा तो पास कर देता हैं, लेकिन उसका पूर्णतया पालन नहीं करता हैं, छोटे छोटे निर्माण कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ शक्ति का इस्तेमाल करके सिर्फ खानापूर्ति की जाती हैं।

लेकिन बड़े बड़े निर्माण में अपनी आंखें बंद कर लेता हैं, जिला प्रशासन को इस निर्माण कार्य में तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे अवैध निर्माणों पर रोक लग सके।


Spread the love

You missed