Spread the love

हल्द्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के मानविकी विद्याशाखा के अंतर्गत संगीत, नृत्य एवं कला प्रदर्शन विभाग द्वारा स्नातक(बी0ए0) के शिक्षार्थियों के लिए आयोजित प्रयोगात्मक कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओ0पी0एस0 नेगी एवं मानविकी विद्याशाखा की निदेशक प्रोफेसर रेनू प्रकाश द्वारा किया गया|

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओ0पी0एस0 नेगी ने सभी शिक्षार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा पद्धति का महत्व बताया और शिक्षार्थियों से कहा कि वे विश्वविद्यालय के दूत बन औरों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करें।

 

कार्यशाला में संगीत विभाग के शिक्षक श्री द्विजेश उपाध्याय, श्री जगमोहन परगांई, श्री प्रकाश चंद्र आर्य, डॉ अशोक चंद्र टम्टा तथा श्री प्रदीप कुमार उपस्थित रहे| इस कार्यशाला में उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों के शिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं| कार्यशाला का समापन 24 जनवरी 2024 को होगा|


Spread the love

You missed