Spread the love

हल्द्वानी—   जनपद नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार आपदा बुलेटिन जारी किया है। फिलहाल जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं मार्ग खोलने का कार्य जारी है।

पिछले 24 घंटों में मुक्तेश्वर में सबसे अधिक 25.4 मिमी, कालाढूंगी में 16 मिमी और रामनगर में 4.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि हल्द्वानी, नैनीताल (स्नो व्यू), कैंची धाम, बेतालघाट और ओखलकांडा क्षेत्र में नगण्य वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में 2 सड़कें बंद, बहाली का काम जारी_भारी बारिश के चलते जिले में फिलहाल एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण सड़क बंद है।बंद मार्ग …गर्जिया (घुघतीधार)–बेतालघाट–खैरना–ओडाखान–भटेलिया–मुक्तेश्वर राज्य मार्ग

सरियाताल_ज्योलीकोट ग्रामीण मोटर मार्ग

दोनों मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

जनहानि भी हुई है_आपदा बुलेटिन के अनुसार अब तक,, 2 लोगों की मौत 1 बछिया की मौत,भवनों को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।

नदियां फिलहाल खतरे से दूर_गौला, कोसी और नंधौर नदियों का जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से काफी नीचे है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

राहत की बात यह है कि जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। नालों की स्थिति भी फिलहाल नियंत्रण में बताई गई है।


Spread the love

You missed