Spread the love

हल्द्वानी—   वैश्य महिला समिति हल्द्वानी द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2026 कोसमय 2.30 मिनट पर  श्री श्याम गार्डन, ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव में भारतीय संस्कृति एवं तीज की परंपराओं को जीवंत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में दादी-नानी के समय के पारंपरिक व्यंजनों की व्यंजन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य एवं नृत्य-नाटिका तथा तीज क्वीन प्रतियोगिता शामिल हैं।

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी।

वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती राशि जैन जी ने समाज की सभी बहनों इस भव्य तीज महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, प्रतिभा और समाज की एकजुटता का सुंदर संगम होगा।


Spread the love

You missed