Spread the love

हल्द्वानी—  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश शह सोसल मीडिया संयोजक श्रुति तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बस यात्रा निःशुल्क किए जाने के निर्णय का स्वागत स्वागत किया और इसे प्रदेश की बहनों के प्रति सरकार की आत्मीय सोच और सम्मान का प्रतीक बताया।

श्रुति तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश की महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार की बहनों की तरह देखते हैं। यही कारण है कि महिलाओं की छोटी-बड़ी सुविधाओं और जरूरतों का भी  सरकार विशेष ध्यान रखती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना, लखपति दीदी अभियान, महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े अनेक ऐसे कदम इस  सोच को दर्शाते हैं।

श्रुती तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन पर दो दिनों की निःशुल्क बस यात्रा का निर्णय आर्थिक रूप से सहयोग देने के साथ-साथ बहनों के प्रति सम्मान और आत्मीय भाव को व्यक्त करता है।

यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बड़े भाई के रूप में प्रदेश की बहनों के प्रति जिम्मेदारी और स्नेह का संदेश है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की सभी बहनों की ओर से मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद व्यक्त करता है और साथ ही यह भी कहा कि महिला मोर्चा का मानना है कि महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए धामी सरकार की प्रतिबद्धता उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं।

See also  सारथी फाउंडेशन ने बरसातीं मौसम में बच्चो को बांटे छाते,,,।

Spread the love

You missed