Spread the love

उत्तराखंड—   ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। **खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस भद्रकाली के पास ढलान पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाइयों शुभम (26) और ऋषभ (34) की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि बस में तीर्थयात्री सवार थे। भद्रकाली से आगे चालक ने ब्रेक फेल होने की बात यात्रियों को बताई, जिसके कुछ देर बाद कपटियाल मोड़ के पास बस पलट गई। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हुए, जिनमें एक गंभीर महिला को एम्स रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक दोनों चचेरे भाई ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र के रहने वाले थे।


Spread the love

You missed