Spread the love

हल्द्वानी—  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के आगामी हल्द्वानी आगमन के अवसर पर दिनांक 10 सितंबर को हल्द्वानी के वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने जा रहे पूर्व सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने की।

बैठक में सम्मेलन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, पूर्व सैनिकों के स्वागत, पंजीकरण, बैठक व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा तथा समन्वय सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भूमि है तथा यहां का प्रत्येक परिवार राष्ट्र सेवा की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति और विचारधारा का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा, “10 सितंबर का यह पूर्व सैनिक सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित उन वीरों के सम्मान का महाअभियान है, जिन्होंने अपना जीवन देश की रक्षा के लिए समर्पित किया व संगठन स्तर पर हम सुनिश्चित करेंगे कि कुमाऊँ क्षेत्र का प्रत्येक पूर्व सैनिक इस सम्मेलन का सहभागी बने।”

श्री जोशी ने कहा कि प्रस्तावित पूर्व सैनिक सम्मेलन में कुमाऊं क्षेत्र से 5000 पूर्व सैनिक प्रतिभाग करेंगे व पूर्व सैनिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित करें।

See also  "टीचर दो" की गूंज पहुंची सरकार तक,,,, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद,,।

बैठक के दौरान भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी तथा प्रदेश सह-संयोजक कर्नल जगत सिंह जंतवाल ने भी सम्मेलन की रूपरेखा पर अपने विचार रखते हुए अधिकाधिक पूर्व सैनिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन सिंह परिहार ने कार्यक्रम की संगठनात्मक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सम्मेलन के सफल संचालन के लिए दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट को संयोजक तथा हल्द्वानी के पूर्व महापौर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रावत को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि 10 सितंबर को आयोजित होने वाला यह पूर्व सैनिक सम्मेलन कुमाऊँ क्षेत्र का एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित हजारों पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति इसका गौरव बढ़ाएगी।

बैठक में प्रदेश महामन्त्री श्री तरुण बंसल , प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह बिष्ट , विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत , विधायक रामनगर  दीवान सिंह बिष्ट , विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष  साकेत अग्रवाल , जिला सह प्रभारी  रनदीप पोखरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल, मेयर  गजराज सिंह बिष्ट , दर्जा राज्य मंत्री कैप्टन गंभीर सिंह धामी, दर्जा राज्य मंत्री कर्नल शमसेर सिंह बिष्ट , कर्नल बी एस रौतेला , जिला महामंत्री  रंजन बर्गली व  विनीत अग्रवाल सहित जिले के दर्जा राज्य मंत्री गण , पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

See also  मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने की कार्यशाला,,।

Spread the love

You missed