पौड़ी— राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जनपद पौड़ी में अप्रैल से सितंबर 2026 तक 9 बच्चों की निशुल्क सर्जरी कराई गई। इसमें 1 बच्चा लिपोमा, 4 क्लब फुट, 2 कान संबंधी बीमारी और 2 कटे होंठ-तालू की समस्या से ग्रसित थे।
इसी क्रम में जयहरीखाल ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र मंथला में पंजीकृत 6 माह की रियांशी की 22 सितंबर को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में निशुल्क सर्जरी हुई। बच्ची जन्म से कटे होंठ की समस्या से ग्रसित थी। सर्जरी सफल रही और बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है। माता निशा देवी ने RBSK टीम के डॉ. भारती राय, फार्मासिस्ट राहुल शर्मा और ANM कृष्णा का आभार जताया।
CMO डॉ. मेघना असवाल ने बताया –
RBSK के तहत 0 से 18 साल तक के बच्चों का प्रसव केंद्रों, आंगनबाड़ियों और सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
जन्मजात बीमारी, हृदय रोग, आंख-कान, पोषण संबंधी कमी जैसी समस्याओं की पहचान कर गंभीर मामलों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है, जहां दवा और सर्जरी तक का इलाज निशुल्क मिलता है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अस्पताल आने-जाने के लिए यात्रा सहायता भी दी जाती है – अधिकतम 5 बार, प्रति राउंड 4 हजार रुपये तक।
